शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) बेचेगा जीवन बीमा इकाई में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी जीवन बीमा इकाई आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life) में 2% हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

बैंक जीवन बीमा इकाई में यह 2% हिस्सेदारी (2,87,11,100 शेयर) एक या अधिक किस्तों में बेचेगा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के बुधवार के 410.25 रुपये के बंद भाव के लिहाज से इस सौदे का मूल्य करीब 1,178 करोड़ रुपये बैठेगा। बीमा कंपनी आईसीआईसीआई बैंक और अमेरिका की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स के बीच संयुक्त उद्यम है, जिसमें बैंक की 54.88% शेयरधारिता है। इस घोषणा का आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ दोनों के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 290.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 291.50 रुपये पर खुल कर 286.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। साढ़े 11 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 4.05 रुपये या 1.39% की कमजोरी के साथ 286.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शेयर 6.90 रुपये या 1.68% की गिरावट के साथ 403.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख