शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) की चालू वित्त वर्ष में 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

केनरा बैंक (Canara Bank) ने चालू वित्त वर्ष में 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

बैंक यह धनराशि राइट्स इश्यू औऱ क्यूआईपी (QIP) के अलावा प्राइवेट प्लेसमेंट, तरजीही आवंटन या किसी अन्य प्रकार से इक्विटी शेयर जारी करके जुटायेगा। इसके लिए बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरीयाँ ली जायेंगी।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 280.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 279.00 रुपये पर खुल कर 274.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 12 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 5.20 रुपये या 1.86% की कमजोरी के साथ 275.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। गौरतलब है कि इस समय सेंसेक्स में 213 अंकों की गिरावट है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख