शेयर मंथन में खोजें

सीएट (CEAT) करेगी 3,500-4,000 करोड़ रुपये का निवेश

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट (CEAT) अगले 3-5 वर्षों में 3,500-4,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है।

कंपनी निवेश के जरिये अपनी क्षमता में 50% तक इजाफा करेगी। मुम्बई में स्थित सीएट यात्री कारों के रेडिअल, दोपहिया तथा ऑफ-हाईवे टायरों की क्षमता का विस्तार करेगी। इनमें यात्री कार रेडिअल्स खंड में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा, जिससे इसकी मासिक क्षमता 5 लाख टायर से 7 लाख टायर हो जायेगी। वहीं सीएट 30% बाजार हिस्सेदारी वाले दोपहिया टायर क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ कर 34% होगी।
उधर बीएसई में सीएट के शेयर ने 1,344.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,345.00 रुपये पर शुरुआत की। सपाट शुरुआत के बाद इसमें काफी उचार-चढ़ाव देखने को मिला है। 11.50 बजे के आस-पास यह 2.50 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 1,342.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख