शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) का बोर्ड आज करेगा शेयरों की वापस खरीद पर विचार-विमर्श

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) का निदेशक मंडल आज इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार-विमर्श करेगा।

हालाँकि कंपनी की ओर से इससे ज्यादा शेयरों की वापस खरीद के संबंध में जानकारी नहीं दी गयी है। पिछले साल टीसीएस ने 5.61 करोड़ शेयरों को 2,850 रुपये प्रति के भाव पर खऱीदने के लिए 16,000 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर पेश किया था।
उधर बीएसई में टीसीएस के शेयर ने 1,792.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,801.00 रुपये पर शुरुआत की। हरे निशान में शुरुआत के बाद इसमें हल्की गिरावट का रुख रहा, जबकि पौने 11 बजे के आस-पास इसने 1,791.00 रुपये तक डुबकी लगायी। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 4.65 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 1,796.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख