शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली एक नयी दवा के लिए मंजूरी

प्रमुख फार्मा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को ड्रोस्पायरनोन, एथिनिल एस्ट्राडियोल, लेवोमीफोलेट केल्शियम गोलियों के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है। इसका इस्तेमाल गर्भावस्था रोकने, महिलाओं के लिए मध्यम मुँहासे के इलाज और फोलेट स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है।
उधर बीएसई में ल्युपिन के शेयर ने 898.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 909.65 रुपये पर शुरुआत की। सकारात्मक शुरुआत के बाद यह पूरे सत्र में मजबूत स्थिति में रहा है। 3.05 बजे के आस-पास ल्युपिन के शेयरों में 15.10 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 913.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख