शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने लिया शेयरों की वापस खरीद का फैसला

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) को हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी के बोर्ड ने आज हुई अपनी बैठक में 7,61,90,476 इक्विटी शेयरों को 2,100 रुपये प्रति के भाव पर अधिकतम 16,000 करोड़ रुपये में खऱीदने का फैसला लिया। 2,100 रुपये का दाम कंपनी के गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 15% अधिक है। हालाँकि अभी शेयरों की वापस खरीद करने के लिए कंपनी को शेयरधारकों की मंजूरी लेनी है। इस खबर से टीसीएस के शेयर में एक दम तेजी देखी गयी।
बीएसई में टीसीएस के शेयर ने 1,792.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,801.00 रुपये पर शुरुआत की। एक दायरे में कारोबार करने के बाद पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयर में एक तीखी उछाल आयी। कारोबार के अंत में टीसीएस 52.75 रुपये या 2.94% की मजबूती के साथ 1,845.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख