शेयर मंथन में खोजें

सूचीबद्ध होते ही ऊपरी सर्किट पर पहुँचा अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 5% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

गौरतलब है कि अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) से अलग होकर अदाणी ग्रीन आज ही सूचीबद्ध हुई है। व्यवस्था की योजना के मुताबिक अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों को 1 रुपये के वाले 1,000 शेयरों के लिए अदाणी ग्रीन के 10 रुपये प्रति वाले 716 शेयरों का डिमर्जर अनुपात तय किया गया है। इस समय अदाणी ग्रीन एनर्जी की शेयर पूँजी 10 रुपये प्रति वाले 156.4 करोड़ शेयरों के लिहाज से 1,564 करोड़ रुपये है। इस बीच 12 बजे भी अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 5% की मजबूती के साथ 29.40 रुपये के ऊपरी सर्किट पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख