शेयर मंथन में खोजें

प्राप्त ठेका रद्द होने से टूटा पीएनसी इन्फ्रा (PNC Infra) का शेयर

आज पीएनसी इन्फ्रा (PNC Infra) के शेयर में करीब 4% की कमजोरी आयी है।

पीएनसी इन्फ्रा के शेयर में गिरावट खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसे 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए दिये गये 1,738 करोड़ रुपये के ठेके को रद्द करने के कारण आयी है। राज्य सरकार ने अब इस परियोजना के लिए दोबारा निविदा माँगी है, जिसमें 8 विशिष्ट पैकेज शामिल हैं।
उधर बीएसई में पीएनसी इन्फ्रा का शेयर 171.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 163.55 रुपये पर खुल कर 162.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। साढ़े 12 बजे के करीब यह 6.35 रुपये या 3.71% की बढ़त के साथ 164.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख