शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने मिलाया जापानी दवा कंपनी से हाथ

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने जापान की एक दवाई कंपनी निशी-एलकेओ (Nichi lko) के साथ करार किया है।

यह करार ल्युपिन की हाल ही में दायर की गयी बायोसिमिलर एटानेरसेप्ट (Etanercept) के जापान में वितरण, प्रसार और बिक्री के लिए किया गया है। एटानेरसेप्ट का विकास ल्युपिन की सहायक कंपनी ल्युपिन एटलांटिस और योशिंदो के संयुक्त उद्यम वाईएल बायोलॉजिक्स द्वारा किया गया है। निशी-एलकेओ जापान में इस दवा को फार्मास्यूटिकल्स ऐंड मेडिकल डिवाइसेड एजेंसी से मंजूरी मिलने के बाद करेगी।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 910.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 911.00 रुपये पर खुल कर 887.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 2.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 13.15 रुपये या 1.44% की गिरावट के साथ 897.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख