शेयर मंथन में खोजें

विलय योजना को एक मंजूरी और मिलने की संभावना की खबर से चढ़ा आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular)

दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) के शेयर में आज 3% से अधिक की मजबूती आयी है।

आइडिया के शेयर में मजबूती वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) के साथ विलय योजना को आज दूरसंचार विभाग की मंजूरी मिलने की संभावना की खबर से आयी है। इससे पहले 04 जून को विभाग ने कंपनी में विदेशी निवेश सीमा 67.5% से 100% तक बढ़ाने की मंजूरी दी थी।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 60.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 63.00 रुपये पर खुल कर 63.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.90 रुपये या 3.14% की बढ़त के साथ 62.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख