शेयर मंथन में खोजें

एचटी मीडिया (HT Media) ने किया दो वर्षीय विज्ञापन के लिए इक्विटी समझौता

एचटी मीडिया (HT Media) ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी कूव्स (Koovs) के साथ दो वर्षीय विज्ञापन के लिए इक्विटी समझौता किया है।

इस सौदे का मूल्य 225.36 करोड़ रुपये है, जिसकी खबर से एचटी मीडिया के शेयर में मजबूती आयी है। करार के तहत एचटी मीडिया 30% नकद और बाकी इक्विटी में प्राप्त करेगी। इक्विटी-के-लिए-विज्ञापन का अर्थ इक्विटी स्टॉक के लिए नकदी के बजाय विज्ञापन स्थान है।
बीएसई में एचटी मीडिया का शेयर 76.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 77.00 रुपये पर खुल कर 80.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 2.02% की बढ़त के साथ 78.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख