शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका में डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की पेटेंट उल्लंघन मामले में हार

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) एक अमेरिकी जिला अदालत में दवा कंपनी एली लिली (Eli Lilly) के मुकाबले पेटेंट उल्लंघन मामले में हार गयी है।

यह मामला केंसर दवा ऐलिम्टा (Alimta) से संबंधित था। इंडियाना के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय ने हाल ही में एली लिली के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि डॉ रेड्डीज जैसे आवेदनकर्ताओं द्वारा ऐलिम्टा पेटेंट का उल्लंघन किया जायेगा। इससे पहले 15 जून को अमेरिकी जिला अदालत ने इसी दवाई के संबंध में हॉस्पिरा के खिलाफ एली लिली के ही पक्ष में फैसला दिया था।
दूसरी तरफ इस खबर का डॉ रेड्डीज के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,334.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,312.10 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 36.80 रुपये या 1.58% की गिरावट के साथ 2,298.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख