शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण हो सकती है आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय में देरी

खबरों के अनुसार आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय में देरी हो सकती है।

दोनों कंपनियों के विलय के लिए 30 जून निर्धारित की गयी थी, मगर दूरसंचार विभाग की नयी माँग के कारण यह टल सकती है। दूरसंचार विभाग के अनुसार वोडाफोन इंडिया ने अपनी सभी इकाइयों का एक कंपनी में विलय कर दिया है और कंपनी पर एकबारगी स्पेक्ट्रम शुल्क (ओटीएससी) संबंधित 4,700 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे में दूरसंचार विभाग वोडा-आइडिया विलय से पहले बकाया राशि का भुगतान करने या फिर बैंक गारंटी प्रस्तुत करने की माँग करेगा। विभाग ने वोडाफोन से 6,678 करोड़ रुपये का ओटीएससी भुगतान करने को कहा था, जिसे कंपनी ने सुप्रीम में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद इसने 2,000 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है।
दूसरी तरफ इस खबर का आइडिया के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में आइडिया का शेयर 60.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 60.05 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 3.05 रुपये या 5.04% की गिरावट के साथ 57.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख