शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) करेगी 4,000 करोड़ रुपये का निवेश

बहुराष्ट्रीय पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने चालू वित्त वर्ष में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनायी है।

कंपनी विस्तार योजना के तहत यह निवेश अपने विशाखापट्टनम और मैसूर संयंत्रों में संयंत्रों के उत्पादन में 11 लाख किलो लीटर क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। 16 देशों में संचालन के साथ ही एशियन पेंट्स के विश्व भर में 25 उत्पादन संयंत्र हैं। वहीं कंपनी 60 देशों में उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद पहुँचाती है।
दूसरी तरफ बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,268.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,273.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.40 बजे यह 1.35 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 1,266.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख