शेयर मंथन में खोजें

करीब 20% टूटा केआरबीएल (KRBL) का शेयर

आज केआरबीएल (KRBL) के शेयर में करीब 20% की कमजोरी दर्ज की गयी।

कंपनी के शेयर में गिरावट अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इसके पूर्व निदेशक गौतम खेतान की गिरफ्तारी की खबर से आयी। केआरबीएल ने कहा है कि 2007 से 2013 के बीच खेतान कंपनी के स्वतंत्र निदेशक थे, जबकि कंपनी का अगस्ता सौदे से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बीएसई को जवाब में कंपनी ने 2013 के बाद से खेतान के साथ कोई संबंध होने से भी इंकार किया है।

उधर बीएसई में केआरबीएल का शेयर 466.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 461.75 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 373.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जबकि इसके 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव 371.00 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 93.05 रुपये या 19.93% की गिरावट के साथ 373.75 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख