शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पिरामल एंटरप्राइजेज, बैंक ऑफ बड़ौदा, ऑयल इंडिया, बजाज ऑटो और एनएचपीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पिरामल एंटरप्राइजेज, बैंक ऑफ बड़ौदा, ऑयल इंडिया, बजाज ऑटो और एनएचपीसी शामिल हैं।

पिरामल एंटरप्राइजेज - पिरामल एंटरप्राइजेज अपनी इकाई पिरामल इमेजिंग, अलायंस मेडिकल को बेचेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
करुर वैश्य बैंक - बैंक प्रतिभूतियों के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटायेगा।
एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक - दोनों ने पीएनबी हाउसिंग में हिस्सेदारी खरीदने की योजना से इंकार।
रत्नमणि मेटल्स - कंपनी को 125.51 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
ऑयल इंडिया - कंपनी ने केजी बेसिन में हाइड्रोकार्बन की खोज की है।
गुजरात एनआरई कॉक - गुजरात एनआरई कॉक ने नवीनीकरण की योजना के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।
गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज - कंपनी ने 22 रुपये प्रति की दर से 2.4 करोड़ वारंट आवंटित किये हैं।
लक्ष्मी विलास बैंक - बैंक पूँजी जुटाने की योजना पर विचार करेगा।
जुआरी एग्रो - कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी।
यूनाइटेड स्पिरिट्स - कंपनी ने हिपबार में 26% हिस्सेदारी खरीदी।
बजाज ऑटो - बजाज ऑटो इस साल में इंडोनेशिया में असेंबली इकाई स्थापित करेगी।
जेट एयरवेज - कंपनी अतिरिक्त 75 737 मैक्स जेट विमान खरीदेगी।
एनएचपीसी - कंपनी ने यूपी पावर जनरेशन के साथ विद्युत खरीद करार किया है।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने 75 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख