शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को नयी दवा के लिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

दवाई कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

अरबिंदो फार्मा को यूएसएफडीए से एर्टापेनेम इंजेक्शन 1 ग्राम/शीशी के उत्पादन तथा विपणन के लिए मंजूरी मिली है, जो कि मर्क शार्प ऐंड डॉम कॉर्प की इन्वैन्ज के जेनेरिक समरूप है। अतिसंवेदनशील बैक्टीरिया के कारण मध्यम से गंभीर संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन को अरबिंदो फार्मा जुलाई 2018 में पेश करेगी।
इस खबर का अरबिंदो फार्मा के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। 607.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 613.30 रुपये पर खुलने के बाद करीब 10 बजे अरबिंदो फार्मा का शेयर 8.30 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 616.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख