शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ने किया ऊर्जा क्रय समझौता

पीएसयू कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने यूपी पावर कॉर्पोरेशन (UP Power Corporation) के साथ 35 वर्षीय ऊर्जा क्रय समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार किशनगंगा जलविद्युत परियोजना की अंतिम इकाई के कारोबारी संचालन हेतू किया है। हालाँकि इस खबर का एनएचपीसी के शेयर भाव पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 24.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 24.95 रुपये पर खुलने के बाद करीब 12 बजे 0.10 रुपये या 0.41% की मजबूती के साथ 24.65 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 34.50 रुपये और निचला स्तर 24.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख