शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) खरीदेगी अतिरिक्त 75 बोइंग 737 मैक्स विमान

प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने 75 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी।

कंपनी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में घरेलू यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए अपने विस्तार हेतू विमान खरीदेगी। जेट एयरवेज ने बोइंग (Boeing) से विमानों की खरीद के लिए करार भी किया है, जो कि पिछले एक साल में दोनों कंपनियों के बीच 737 मैक्स के लिए तीसरा समझौता है।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 377.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 379.20 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद जेट एयरवेज में कमजोरी आयी है। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.85 रुपये या 0.22% की हल्की गिरावट के साथ 377.10 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 883.65 रुपये और निचला स्तर 369.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख