शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की सहायक कंपनी ने बेची हिस्सेदारी

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की सहायक कंपनी पिरामल होल्डिंग्स (Piramal Holdings) ने पिरामल इमेजिंग (Piramal Imaging) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए यूके की अलायंस मेडिकल (Allaince Medical) के साथ करार किया है।

अलायंस मेडिकल एक रेडियोलॉजी सेवा प्रदाता कंपनी है। यह सौदा 11.77 लाख डॉलर में हुआ है।
उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,529.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,529.45 रुपये पर खुल कर थोड़ी उठापटक के बीच हरे निशान में बना हुआ है। करीब 12.40 बजे यह 20.45 रुपये या 0.81% की बढ़त के साथ 2,549.90 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,008.99 रुपये और निचला स्तर 2,279.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख