शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) की वोल्टास (Voltas) में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबरों के अनुसार टाटा संस (Tata Sons) वोल्टास (Voltas) में हिस्सेदारी बेच सकती है।

टाटा संस वोल्टास में एक या अधिक किस्तों में ऑफर फोर सेल के जरिये 9% हिस्सा घटा सकती है। इस समय टाटा संस की वोल्टास में 26.6% हिस्सेदारी है। खबर है कि बिकावाली सौदे से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल रक्षा और एयरोस्पेस में निवेश के लिए किया जा सकता है।
उधर वोल्टास के शेयर ने आज कमजोर शुरुआत के बाद सानदार वापसी की है। बीएसई में वोल्टास का शेयर 513.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 512.80 रुपये पर खुल कर उपरोक्त खबर से 493.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.70 रुपये या 1.30% की बढ़त के साथ 520.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 675.00 रुपये और निचला स्तर 440.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख