शेयर मंथन में खोजें

ऑयल इंडिया (Oil India) ने केजी बेसिन में खोजा हाइड्रोकार्बन

देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में से एक ऑयल इंडिया (Oil India) ने केजी बेसिन, आंध्र प्रदेश में हाइड्रोकार्बन की खोज की है।

ऑयल इंडिया ने अपने खोजपूर्ण प्रयासों के जरिये ऑनलैंड केजी बेसिन एनईएलपी 6 ब्लॉक : केजी-ओएनएन-2004/1 में दूसरी बार हाइड्रोकार्बन की खोज की है। पहली बार कंपनी ने ब्लॉक के दंगेरू कुएं में हाइड्रोकार्बान खोजा था, जबकि अबकी बार थानेलंका कुएँ में खोजा है। हालाँकि अभी इस खोज के आकार का निर्धारण अभी नहीं किया गया है।
दूसरी तरफ आज ऑयल इंडिया का शेयर 1.50% से अधिक ऊपर चढ़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 208.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 210.00 रुपये पर खुल कर 211.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 3.65 रुपये या 1.75% की बढ़त के साथ 211.75 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 259.36 रुपये और निचला स्तर 172.09 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख