शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।

कंपनी के शेयर में कमजोरी अंतर्राष्ट्रीय ब्रोक्रेज फर्म बीएनपी पारिबास (BNP Paribas) द्वारा डाउनग्रेड करके इसका लक्ष्य घटाने के कारण आयी है। बीएनपी पारिबास ने इसका ग्रेड 'रखने' से 'घटाना' कर दी है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते शुक्रवार को यूरोपीयन यूनियन (ईयू) में बनीं कारों के अमेरिका आयात पर 20% शुल्क लगा कर यूरोप के साथ व्यापार विवाद को और हवा दे दी। उनके इस फैसले का असर टाटा मोटर्स के मशहूर ब्रांड जेगुआर लैंड रोवर के अमेरिका को निर्यात पर पड़ेगा। अमेरिका के जवाब में यूरोप ने भी शुल्क लगाने की बात कही है। इस सबका अमेरिका में लग्जरी कारों की माँग पर असर पड़ सकता है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 289.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 289.70 रुपये पर खुल कर 275.40 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 12.50 रुपये या 4.31% की कमजोरी के साथ 277.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख