शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) की चुकता शेयर पूँजी में हुई बढ़त

आरबीएल बैंक (RBL Bank) की चुकता शेयर पूँजी 4,20,64,97,850 रुपये से बढ़ कर 4,20,92,94,250 रुपये की हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में वृद्धि 10 रुपये प्रति वाले 2,79,640 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है। बैंक ने इन शेयरों को अपनी ईएसओपी (कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना) योजनाओं के तहत आवंटित किया है।
उधर बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 558.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 560.00 रुपये पर खुल कर 564.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो कि इसके 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर 570.20 रुपये के काफी करीब है। अंत में बैंक का शेयर 0.10 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली बढ़त के साथ 558.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख