शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडसइंड बैंक, पीएनबी हाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशंस, आइडिया सेल्युलर और एनएमडीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडसइंड बैंक, पीएनबी हाउसिंग, टाटा कम्युनिकेशंस, आइडिया सेल्युलर और एनएमडीसी शामिल हैं।

गैलेंट इस्पात - कंपनी का बोर्ड 28 जून को शेयरों के उप-विभाजन पर विचार करेगा।
इंडसइंड बैंक - बैंक आईएलऐंडएफएस के ब्रोक्रेज व्यापार का अधिग्रहण करेगा।
पीएनबी हाउसिंग - कंपनी ने बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट - बॉन्ड जारी करके श्रीराम ट्रांसपोर्ट 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगी।
फॉर्च्यून फाइनेंशियल सर्विसेज - कंपनी ने आईटीआई रीइंश्योरेंस के साथ शेयर खरीद करार किया है।
कॉर्पेोरेशन बैंक - इंडिया रेटिंग्स ने बैंक के ऋण उपकरणों की क्रेडिट रेटिंग में संशोधन किया है।
टाटा कम्युनिकेशंस - कंपनी ने एजकनेक्स पोर्टलैंड एज डेटा सेंटर पर मौजूदगी का स्थान स्थापित किया है।
लक्स इंडस्ट्रीज - कंपनी ने जेएम होजरी और इबेल फैशंस के अपने साथ विलय को मंजूर दी।
आइडिया सेल्युलर - कंपनी को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली।
एनएमडीसी - एनएमडीसी लौह अयस्क के दाम 3,050 रुपये प्रति टन बरकरार रहेंगे। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख