शेयर मंथन में खोजें

ब्लैकस्टॉन और इंडियाबुल्स रियल एस्टेट की कारोबारी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना

मार्च में संयुक्त उद्यम बनाने के बाद ब्लैकस्टॉन ग्रुप (Blackstone Group) और इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने एक कारोबारी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना बनायी है।

खबर है कि अगले 3-6 महीनों में किराया देने वाली 6 दफ्तर संपत्तियाँ तैयार की जायेंगी, जिनमें से 3 का संयुक्त रूप से अधिग्रहण किया जायेगा। बाकी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट द्वारा पहले से तैयार परिजनाओं को शामिल किया जायेगा। ये संपत्तियाँ मुंबई और एनसीआर में स्थित होंगी।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 158.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 157.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती घंटे में ही 155.45 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। पौने 12 बजे के करीब यह 2.10 रुपये या 1.33% की गिरावट के साथ 156.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख