शेयर मंथन में खोजें

एचजी इन्फ्रा (HG Infra) को मिला 1,172 करोड़ रुपये का ठेका

निर्माण कंपनी एचजी इन्फ्रा (HG Infra) को 1,172.29 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) की सहायक कंपनी मॉडर्न रोड मेकर्स (Modern Road Makers) से यूपी में एक सड़क परियोजना के लिए मिला है, जिसके तहत इसे राज्य में एनएच-24 पर 79.86 किमी लंबी सड़क की 6-लेनिंग करनी है। ठेके की कार्य अवधि नियुक्ति तिथि से दो साल है।
उधर बीएसई में एचजी इन्फ्रा के शेयर में सकारात्मक खबर के बावजूद गिरावट का रुख है। 258.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 264.80 रुपये पर खुला और 240.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 2.30 बजे के करीब एचजी इन्फ्रा के शेयरों में 14.85 रुपये या 5.74% की गिरावट के साथ 244.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख