शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) बढ़ायेगी जेएसडब्ल्यू विजयनगर वर्क्स (JSW Vijayanagar Works) की क्षमता

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने अपनी स्टील विनिर्माण इकाई जेएसडब्ल्यू विजयनगर वर्क्स (JSW Vijayanagar Works) की क्षमता बढ़ाने की योजना का ऐलान किया है।

कंपनी इस इकाई की वर्तमान वार्षिक 1.20 करोड़ टन क्षमता को 1.30 करोड़ टन तक बढ़ायेगी। क्षमता विस्तार के मार्च 2020 तक पूरा होने की संभावना है। गौरतलब है कि वार्षिक 1.20 करोड़ टन क्षमता के साथ वर्तमान में जेएसडब्ल्यू विजयनगर वर्क्स भारत में सबसे बड़ी एकल स्टील विनिर्माण इकाई है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 322.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 324.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 317.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 318.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख