शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) की सहायक इकाई बनने की खबर से टूटा आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का शेयर

आज आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का शेयर 7% से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

दरअसल खबर है कि बहुत जल्द आईडीबीआई बैंक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की सहायक इकाई बन जायेगा। एलआईसी के बोर्ड ने अपनी सभी वित्तीय सेवाओं को एक छतरी के नीचे लाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है, जिन्हें आईडीबीआई बैंक के तहत लाया जायेगा। एलआईसी की हाउसिंग फाइनेंस, म्यूचुअल फंड और पेंशन फंड जैसी अन्य सहायक कंपनियाँ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
बीएसई में आईडीबीआई ywxk का शेयर 54.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 55.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 50.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो 50.25 रुपये के इसके 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब है। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 3.85 रुपये या 7.06% की कमजोरी के साथ 50.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)




टैग

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख