शेयर मंथन में खोजें

डिस्काउंट ऑफर की घोषणा से टूटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

आज जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में 4% से अधिक की गिरावट आयी है।

दरअसल कंपनी ने 30 जून तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 30% और घरेलू यात्रा की बुकिंग पर 25% तक छूट देने की घोषणा की, जिसका इसके शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। सुबह से ही जेट एयरवेज के शेयर का रुख नीचे की ओर है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 375.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 376.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 356.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक भी फिसला। 3 बजे के करीब जेट एयरवेज के शेयरों में 15.50 रुपये या 4.13% की कमजोरी के साथ 360.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख