शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने खरीदी स्वाधार फिनसर्व (Swadhaar Finserv) में पूरी हिस्सेदारी

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने अपनी सहायक कंपनी स्वाधार फिनसर्व (Swadhaar Finserv) की शेष 39.52% हिस्सेदारी खरीद ली है।

इसके साथ ही बैंक की वित्तीय सेवा प्रदाता स्वाधार फिनसर्व में 100% हिस्सेदारी हो गयी है, जो कि पहले 60.48% थी। पूरी तरह हुआ यह नकद सौदा मुकम्मल हो चुका है।
उधर बीएसई में आरबीएल बैंक के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बैंक का शेयर 544.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 545.05 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 537.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में आरबीएल बैंक 4.70 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 540.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख