शेयर मंथन में खोजें

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने किया नयी मिल का शुभारंभ

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने नयी सीमेंट मिल का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने कोडला (कर्नाटक) में स्थित वार्षिक 30 लाख टन क्षमता वाली मिल का संचालन गुरुवार 28 जून से शुरू किया है। मगर इस सकारात्मक खबर के बावजूद श्री सीमेंट के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी है।
बीएसई में श्री सीमेंट का शेयर 15,725.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 15,848.95 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 16,000.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 15,439.20 रुपये का निचला स्तर छू कर सत्र के अंत में श्री सीमेंट 275.50 रुपये या 1.75% की कमजोरी के साथ 15,450.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख