शेयर मंथन में खोजें

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने किया पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) के साथ करार

पेय उत्पाद कंपनी मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) के साथ 10 वर्षीय करार किया है।

यह करार पारले के उत्पादों के देश भर में संयुक्त वितरण के लिए किया गया है। साझेदारी के तहत दोनों कंपनी मिल कर देश में 45 लाख केंद्रों पर पारले के उत्पाद वितरित करेंगी। साथ ही इन उत्पादों की श्रेणियों में महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए भी प्रयास किये जायेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 143.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 148.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह अधिकतर समय लाल निशान में ही रहा। कारोबार के अंत में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 1.25 रुपये या 0.87% की गिरावट के साथ 142.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख