शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने किये 43 लाख से अधिक शेयर आवंटित

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने 10 रुपये प्रति वाले 43,30,441 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने इन शेयरों को 682.77 रुपये के अधिमूल्य के साथ 692.77 रुपये की दर से तरजीही आधार पर आवंटित किया है। इसके अलावा बैंक ने 1.01 करोड़ परिवर्तनीय वारंट भी आवंटित किये हैं।
उधर बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 660.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 669.90 रुपये पर खुला है। पौने 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 7.90 रुपये या 1.20% की बढ़ोतरी के साथ 668.80 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख