शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, वेदांत, जिंदल स्टील, विप्रो और कल्पतरु पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, वेदांत, जिंदल स्टील, विप्रो और कल्पतरु पावर शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक - बैंक ने वॉकर चंडियॉक को ऑडिटर नियुक्त किया।
सिंडिकेट बैंक - बैंक 7,840 करोड़ रुपये की इक्विटी पूँजी जुटायेगा।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी ने निविदा दाखिल करने की तिथि 03 जुलाई तक बढ़ायी।
कल्पतरु पावर - कल्पतरु पावर ने 1,235 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त किये।
क्लैरिएंट केमिकल्स - वड़ोदरा में स्थित उत्पादन इकाई को हमेशा के लिए बंद किया।
इन्सेक्टिसाइड्स इंडिया - इन्सेक्टिसाइड्स इंडिया ने पंजाब किसानों के लिए नये उत्पाद पेश किये।
पीएनबी - बैंक ने आईसीआरए में 109 करोड़ रुपये मूल्य की हिस्सेदारी बेची।
विप्रो - विप्रो ने जर्मनी और यूके में डेटा केंद्र कारोबार समेटा।
वेदांत - कंपनी का बोर्ड 03 जुलाई को 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
जी मीडिया - सहायक इकाई ईजेड-मॉल ऑनलाइन में पूरी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी।
जिंदल स्टील - कंपनी अफ्रीकी व्यापार की देनदारियों में बदलाव करेगी।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - कंपनी ने 43.30 लाख इक्विटी और 1 करोड़ परिवर्तनीय वारंट आवंटित किये। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख