शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के शेयर में 2.5% से अधिक वृद्धि

वैश्विक विविध प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांत (Vedanta) के शेयर भाव में आज 2.50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

03 जुलाई को वेदांत के निदेशक मंडल की बैठक होने वाली है, जिसमें एक या अधिक किस्तों में 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। इसी खबर का वेदांत के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
उधर बीएसई में वेदांत का शेयर 230.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 228.10 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 236.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 2.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.00 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 236.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख