शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने खरीदी दो विद्युत उत्पादक कंपनियों में हिस्सेदारी

पीएसयू कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने दो विद्युत उत्पादक कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है।


एनटीपीसी ने कांती बिजली उत्पादन निगम (केबीयूएन) में बिहार राज्य विद्युत उत्पादन (बीएसपीजीसीएल) की 27.36% इक्विटी अधिग्रहित की है, जिसके पास 610 मेगावाट मुजफ्फरपुर थर्मल पावर स्टेशन का स्वामित्व है। साथ ही एनटीपीसी ने बीएसपीजीसीएल की ही नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी (एनपीजीसी) में 50% हिस्सेदारी खरीदी ली है। इस अधिग्रहण के साथ, केबीयूएन और एनपीजीसी अब एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियाँ बन गयी हैं।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर बीएसई में 156.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 155.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 160.60 रुपये और निचला स्तर 153.75 रुपये रहा है। अंत में कंपनी का शेयर 3.40 रुपये या 2.18% की बढ़ोतरी के साथ 159.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख