शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने बढ़ायी निविदा दाखिल करने की समय सीमा

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने बिक्री के लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा 03 जुलाई तक बढ़ा दी है।

इससे पहले 12 जून को कंपनी ने चार इकाइयों को संक्षिप्त सूची में रख कर यह सीमा 28 जून तक बढ़ा दी थी। इन चार इकाइयों में मुंजल-बर्मंस (Munjal-Burmans), आईएचएच हेल्थकेयर (IHH Healthcare), मणिपाल-टीपीजी (Manipal-TPG) औऱ रैडिएंट लाइफ केयर (Radiant Life Care) शामिल हैं। गौरतलब है कि फोर्टिस हेल्थकेयर नये निवेशक की तलाश में है।
उधर बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार को एक दम सपाट 134.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 171.35 रुपये और निचला स्तर 106.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख