शेयर मंथन में खोजें

कैसे रहेंगे टीसीएस (TCS) के तिमाही नतीजे

आईडीबीआई कैपिटल ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले अपने अनुमानों में कहा है कि कंपनी की डॉलर में आमदनी तिमाही-दर-तिमाही 1.8% और साल-दर-साल 10.2% बढ़ कर 505.9 करोड़ डॉलर रहेगी।

नियत मुद्रा (कॉन्स्टैंट करेंसी) के आधार पर इसने तिमाही-दर-तिमाही 3.2% वृद्धि का अनुमान जताया है। आईडीबीआई कैपिटल के उर्मिल शाह के मुताबिक 2018-19 की पहली तिमाही के इन नतीजों में टीसीएस का एबिट मार्जिन पिछली तिमाही से 1.16% अंक घट कर 24.2% रहेगा। इन पुर्वानुमानों के अनुसार टीसीएस की तिमाही प्रति शेयर आय (EPS) 17.9 रुपये रहेगी, जो ठीक पिछली तिमाही से 0.7% कम और पिछले साल की समान तिमाही से 15.3% ज्यादा होगी।
उर्मिल शाह के अनुसार इन तिमाही नतीजों में इस बात पर खास नजर रहेगी कि कंपनी कैलेंडर वर्ष 2018 के बजट के संबंध में माँग को लेकर किस तरह के पुर्वानुमान (आउटलुक) रखती है। साथ ही बड़े सौदों में तेजी आने, एबिट मार्जिन पर पुर्वानुमान और रुपये की कमजोरी के संबंध में प्रबंधन की टिप्पणियों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा डिजिटल सेवाओं में वृद्धि और हाल के सौदों में आने वाली तेजी को लेकर भी उत्सुकता रहेगी। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख