शेयर मंथन में खोजें

इसलिए होगी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के निदेशक मंडल की बैठक

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के निदेशक समूह की एक बैठक 12 जुलाई को होने जा रही है।

कंपनी का बोर्ड अपनी बैठक में इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने (Buyback) पर विचार करेगा। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने 3,500 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे, जिसमें 17% अधिमूल्य के साथ 1,000 रुपये प्रति शेयर (Buyback Price) का भाव रखा गया था।
बीएसई में 961.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज जोरदार मजबूती के साथ एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,000.05 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। कारोबारी बंदी के समय एचसीएल टेक 17.85 रुपये या 1.86% की मजबूती के साथ 979.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख