शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का विलय योजना पर विचार से इंकार

वाहन फाइनेंस कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने किसी भी विलय योजना पर विचार से इंकार कर दिया है।

कंपनी ने बीएसई (BSE) को मीडिया में आयी एक खबर के जवाब में यह जानकारी दी है। मीडिया में खबर आयी थी कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट अपनी दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के विलय की योजना बना रही है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट के जवाब के बाद इसके शेयर में आज अच्छी खीरदारी देखने को मिली।
बीएसई में 1,139.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,150.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 1,217.75 रुपये का शिखर छुआ। कारोबारी बंदी के समय श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 66.40 रुपये या 5.82% की मजबूती के साथ 1,206.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख