शेयर मंथन में खोजें

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को मिले 2,520 करोड़ रुपये के दो ठेके

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को 2,520 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके उत्तर प्रदेश में लखनऊ-गाजीपुर 6 लेन ऐक्सेस नियंत्रित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना के दो सटे हुए पैकेजों के निर्माण के लिए मिला है। दोनों पैकेजों का निर्माण 36 महीनों के भीतर किया जाना है।
इस खबर का पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला। 152.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 155.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 156.80 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि इसमें ऊपरी स्तरों से थोड़ी गिरावट आयी है। अंत में कंपनी का शेयर 3.00 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 155.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख