शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ (SRF) करेगी थाईलैंड में नया संयंत्र स्थापित

केमिकल कंपनी एसआरएफ (SRF) 410 करोड़ रुपये की लागत से थाईलैंड में नया संयंत्र स्थापित करेगी।

यह द्वि-अक्षीय ओरिएंटेड पॉलीथीन टेरेफथेलेट (बीओपीईटी) फिल्म लाइन और एक रेजिन संयंत्र होगा, जिसके अगले दो सालों में चालू होने की उम्मीद है। यह संयंत्र एसआरएफ की सहायक इकाई एसआरएफ इंडस्ट्रीज (थाईलैंड) द्वारा इसके मौजूदा विनिर्माण क्षेत्र में तैयार किया जायेगा।
इस खबर का एसआरएफ के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। 1,727.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज एसआरएफ का शेयर 1,748.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,777.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। हालाँकि इसमें ऊपरी स्तरों से थोड़ी गिरावट आयी है। सत्र के अंत में एसआरएफ 23.85 रुपये या 1.38% की मजबूती के साथ 1,751.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख