शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) के शेयर में आयी 5% से अधिक मजबूती

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) का शेयर आज करीब 5.5% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,877.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,900 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,995.00 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 102.60 रुपये या 5.47% की तेजी के साथ 1,979.60 रुपये पर बंद हुआ।
कल घोषित किये गये तिमाही नतीजों का असर आज टीसीएस के शेयर पर देखने को मिला। बता दें कि उम्मीद से बेहतर नतीजों में टीसीएस का अप्रैल-जून का मुनाफा साल दर साल आधार पर 23.5% और तिमाही दर तिमाही आधार पर 6.31% बढ़ कर 7,340 करोड़ रुपये का रहा। जबकि अप्रैल-जून 2018 में टीसीएस की आमदनी 34,261 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 6.8% अधिक है। इसके अलावा कंपनी ने इक्विटी शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने के लिए 25 जुलाई को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख