शेयर मंथन में खोजें

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने किया यूएई की कंपनी में 97.61% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

श्री सीमेंट (Shree Cement) ने यूएई में स्थित यूनियन सीमेंट (Union Cement) की 97.61% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने यूनियन सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदने के लिये जनवरी में करार किया था। बता दें कि श्री सीमेंट ने यह अधिग्रहण यूएई में स्थित अपनी सहायक कंपनी श्री इंटरनेशनल होल्डिंग (Shree International Holding) के जरिये किया है।
इस खबर से श्री सीमेंट के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में सीमेंट कंपनी का शेयर 16,920.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 16,935.35 रुपये पर खुला। पौने 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 75.15 रुपये या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 16,995.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख