शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnakata Bank) के तिमाही मुनाफे में 21.9% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnakata Bank) के मुनाफे में 21.9% बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी वर्ष की समान अवधि में 133.85 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का शुद्ध लाभ 163.24 करोड़ रुपये रहा। बैंक की कुल आमदनी 1,547.93 करोड़ रुपये से 4.42% की बढ़त के साथ 1,616.44 करोड़ रुपये हुई। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 2.96% से घट कर 2.92% और शुद्ध एनपीए (मूल्य) 1,400.51 करोड़ रुपये की तुलना में 1,395.97 करोड़ रुपये की रही।
इस दौरान कर्नाटक बैंक के प्रोविजन (कर के अलावा) जनवरी-मार्च तिमाही में 541.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 144% की जोरदार गिरावट के साथ 222.06 करोड़ रुपये के रह गये।
शानदार नतीजों से आज सत्र के आखरी आधे घंटे में कर्नाटक बैंक के शेयर में तीखी उछाल भी दर्ज की गयी। बीएसई में 118.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 119.85 रुपये पर शुरुआत के बाद कर्नाटक बैंक का शेयर कारोबार के दौरान 127.15 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 5.70 रुपये या 4.81% की मजबूती के साथ 124.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख