शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) की दो अमेरिकी कंपनियों के साथ साझेदारी की योजना

खबरों के अनुसार स्पाइसजेट (Spicejet) एक एयरलाइन सहित दो अमेरिकी कंपनियों के साथ बड़ी व्यापार साझेदारियाँ करने की योजना बना रही है।

दरअसल विमानन के एक जोखिम भरा उद्यम होने के कारण कंपनी इसके अलावा अन्य व्यापारों के विस्तार पर काम कर रही है। खबर है कि कंपनी की नजर तकनीकी सेक्टर पर है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 113.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 114.20 रुपये पर खुला और शुरू में ही एक तीखी उछाल के साथ 117.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर जल्दी ही यह ऊपरी स्तरों से नीचे आ गया। 2 बजे के करीब स्पाइसजेट के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.84% की मजबूती के साथ 114.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख