शेयर मंथन में खोजें

19% से अधिक लुढ़का पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर

आज पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर ने 19% से अधिक की डुबकी लगायी है।

कंपनी के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। दरअसल पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को 424 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद (Buyback) का फैसला रद्द कर दिया। आभूषण कंपनी के निदेशक मंडल को बैंकरों से अपेक्षित एनओसी (NOC) की प्राप्ति न होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। इसी खबर का आज पीसी ज्वेलर के शेयर भाव पर नकारात्मक असर दिख रहा है।
गौरतलब है कि 10 मई 2018 को कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति मूल कीमत के 1,21,14,286 शेयरों को 350 रुपये प्रति के भाव पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखायी थी।
बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 119.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 108.00 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब यह 23.50 रुपये या 19.59% की जबरदस्त गिरावट के साथ 96.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख