शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) की शुद्ध ब्याज आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 6.6% अधिक रहा।

बैंक ने 65.22 करोड़ रुपये की तुलना में 69.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 233.16 करोड़ रुपये से 17% अधिक 272.97 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की एनपीए 20 आधार अंक घट कर 0.92% और प्रोविजन 6.4% घट कर 33.23 करोड़ रुपये के रह गये। गौरतलब है कि डीसीबी बैंक के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमानों के अनुसार रहे।
साथ ही डीसीबी बैंक के शुद्ध एडवांस 16,266 करोड़ रुपये से 31% बढ़ कर 21,243 करोड़ रुपये, सीएएसए अनुपात 26.85% से गिर कर 24.63% और बेसल 3 मानक के अनुसार टीयर 1 12.02% और टीयर 2 3.53% के साथ पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 15.55% रहा।
उधर मुनाफे में बढ़त के बावजूद बीएसई में डीसीबी बैंक के शेयर में आज शुरुआती सत्र में ही भारी गिरावट आयी है। 179.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 179.50 रुपये पर शुरुआत के बाद सुबह 9.20 बजे यह 14.45 रुपये या 8.05% की कमजोरी के साथ 165.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख