शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) के गोवा संयंत्र को यूके दवा नियामक ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख दवाई कंपनी ल्युपिन (Lupin) के गोवा संयंत्र को यूके की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी एमएचआरए (MHRA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

एमएचआरए ने कंपनी के गोवा संयंत्र का मार्च 2018 में निरीक्षण किया था, जिसमें कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी। ल्युपिन ने कहा है कि गोवा संयंत्र के संबंध में यह परिणाम कंपनी के लिए सकारात्मक और उत्साहजनक संकेत है।
सकारात्मक खबर के बावजूद ल्युपिन का शेयर आज दबाव में है। 865.20 रुपये के मुकाबले 865.05 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 838.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 12 बजे करीब ल्युपिन के शेयरों में 21.00 रुपये या 2.43% की कमजोरी के साथ 844.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख